भारी हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

Ads

भारी हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - February 18, 2022 / 03:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया, जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 78 रुपये की तेजी के साथ 63,939 रुपये प्रति किलो हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलिवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 78 रुपये यानी 0.11 प्रतिशत तेजी के साथ 63,939 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 6,905 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 24.02डालर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश