वैश्विक शुल्क तनाव के बीच चांदी वायदा कीमतों में तेजी

Ads

वैश्विक शुल्क तनाव के बीच चांदी वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - February 23, 2026 / 06:28 PM IST,
    Updated On - February 23, 2026 / 06:28 PM IST

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) ताजा वैश्विक शुल्क तनाव के बाद सुरक्षित निवेश के लिए उपयुक्त मानी जाने वाली परिसंपत्तियों की मांग बढ़ने के कारण वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,65,282 रुपये प्रति किग्रा हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 12,338 रुपये यानी 4.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,65,282 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 6,024 लॉट का कारोबार हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार, कॉमेक्स चांदी वायदा के मार्च डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 5.58 प्रतिशत अथवा 4.5 डॉलर की तेजी के साथ 86.93 डॉलर प्रति औंस हो गई।

इंडसइंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि नए शुल्क तनाव के कारण सुरक्षित-संपत्ति की मांग बढ़ने से चांदी 5 प्रतिशत से ऊपर चढ़ गई, जिससे चौथे सत्र में लाभ बढ़ा।

भाषा राजेश राजेश

राजेश