नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 3.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,77,602 रुपये प्रति किग्रा हो गया।
मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 10,442 रुपये यानी 3.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,77,602 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 2,300 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।
वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स चांदी की कीमत 2.39 डॉलर या 2.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 89.03 डॉलर प्रति औंस हो गयी।
भाषा राजेश राजेश
राजेश