हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 75 प्रतिशत बढ़कर 7,013 करोड़ रुपये पर

Ads

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 75 प्रतिशत बढ़कर 7,013 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - August 7, 2026 / 04:11 PM IST,
    Updated On - August 7, 2026 / 04:11 PM IST

नयी दिल्ली, सात अगस्त (भाषा) आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 75 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 7,013 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 4,004 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय भी करीब 32 प्रतिशत बढ़कर 85,882 करोड़ रुपये हो गई, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 64,834 करोड़ रुपये थी।

हिंडाल्को की अनुषंगी कंपनी और अमेरिका स्थित एल्युमिनियम उत्पादक नोवेलिस से 54,763 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई।

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी है। कंपनी 10 देशों में 48 विनिर्माण इकाइयों के साथ खनन से लेकर तैयार उत्पादों तक एकीकृत कारोबार करती है।

भाषा यासिर रमण

रमण