नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमतें लगभग 2 प्रतिशत बढ़कर 2.76 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। इसकी वजह कमजोर डॉलर और अमेरिका-ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर उम्मीदों के बीच विदेशी बाजारों में हुई मजबूत बढ़त रही।
मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 4,328 रुपये यानी 1.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,76,174 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 9,093 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि मजबूत वैश्विक संकेतों तथा बहुमूल्य धातुओं की धारणा में सुधार से चांदी कीमतों की तेजी को समर्थन मिला।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी के जुलाई डिलीवरी वायदा अनुबंध की कीमत तीन प्रतिशत की तेजी के साथ 78.28 डॉलर प्रति औंस रह गयी।
भाषा राजेश राजेश
राजेश