नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) निचले दाम पर कारोबारियों की लिवाली उभरने के बीच बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 175 रुपये की तेजी के साथ 2.13 लाख रुपये प्रति किग्रा हो गया।
मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 175 रुपये यानी 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,13,250 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 2,591 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि पिछले सत्र में चांदी में भारी बिकवाली के दबाव के कारण कीमतें कई महीनों के निचले स्तर पर आ गई थीं, जिसके बाद अब कम कीमत पर लिवाली उभरती देखी जा रही है।
वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स चांदी वायदा 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 57.53 डॉलर प्रति औंस हो गयी।
भाषा राजेश राजेश
राजेश