नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) कच्चातेल कीमतों में गिरावट के बाद मंहगाई की आशंका घटने तथा डॉलर कमजोर होने के कारण वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 12,861 रुपये की तेजी के साथ 2,36,802 रुपये प्रति किग्रा हो गया।
मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के वायदा दाम में 10 दिनों से जारी गिरावट थम गई। इसके मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 12,861 रुपये यानी करीब 6 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,36,802 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के रुख और डॉलर के कमजोर होने की वजह से चांदी कीमतों में पर्याप्त तेजी देखी गई।
वैश्विक स्तर पर चांदी के मई डिलीवरी अनुबंध की कीमत 3.87 डॉलर या 5.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 73.44 डॉलर प्रति औंस हो गयी।
भाषा राजेश राजेश
राजेश