कमजरे मांग से वायदा बाजार में चांदी 577 रुपये टूटी

Ads

कमजरे मांग से वायदा बाजार में चांदी 577 रुपये टूटी

  •  
  • Publish Date - September 21, 2020 / 11:20 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) मांग में नरमी के बीच सटोरियों के सौदा कम किये जाने से वायदा बाजार में सोमवार को चांदी 577 रुपये टूटकर 67,300 रुपये किलो पर आ गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने की डिलिवरी के लिये चांदी की कीमत 577 रुपये यानी 0.85 प्रतिशत लुढ़क कर 67,300 रुपये प्रति किलो रही। इसमें 16,980 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

उधर, न्यूयार्क बाजार में चांदी 1.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26.78 डॉलर प्रति औंस रही।

भाषा

रमण महाबीर

महाबीर