Silver Price Today: चांदी के दाम में गिरावट के बाद फिर तेजी, 3 लाख के पार हुआ भाव, खरीदारों की उम्मीदों पर फिरा पानी, जानें आज के ताजा रेट

Silver Price Today: 4 फरवरी को घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली है। MCX पर चांदी का फ्यूचर भाव बढ़कर लगभग 2,80,754 रुपये प्रति किलो पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से लगभग 4.75% अधिक है।

Silver Price Today: चांदी के दाम में गिरावट के बाद फिर तेजी, 3 लाख के पार हुआ भाव, खरीदारों की उम्मीदों पर फिरा पानी, जानें आज के ताजा रेट

(Silver Price Today/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: February 4, 2026 / 11:54 am IST
Published Date: February 4, 2026 11:53 am IST
HIGHLIGHTS
  • 4 फरवरी को घरेलू बाजार में चांदी के भाव में तेज़ी आई।
  • MCX पर फ्यूचर भाव 2,80,754 रुपये प्रति किलो तक पहुंचा।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी $86.85 प्रति औंस पर मजबूती दिखा रही है।

नई दिल्ली: Silver Price Today in India 4 फरवरी को घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में फिर से मजबूती देखने को मिली। स्पॉट मार्केट में चांदी के भाव में 40,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे ज्यादातर शहरों में कीमतें लगभग 3,20,000 रुपये प्रति किलो रही। MCX पर चांदी का फ्यूचर भाव 2,80,754 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गया, जो पिछले बंद भाव से करीब 4.75% अधिक था। हाल के उतार-चढ़ाव के बाद यह तेजी निवेशकों के लिए राहत का संकेत है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी (International Market also Booms)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी मजबूत हुई। स्पॉट मार्केट में चांदी का भाव 86.85 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जिसमें करीब 4.3% की तेजी दर्ज हुई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैश्विक स्तर पर निवेशकों द्वारा सुरक्षित संपत्तियों की खरीदारी बढ़ने से सोने और चांदी को सपोर्ट मिला है।

बड़ी गिरावट के बाद लौटी खरीदारी (Silver Price Hike)

आगमंट बुलियन की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में चांदी अपने ऊपरी स्तर से लगभग 45% गिर चुकी थी। इस बड़ी गिरावट के बाद उन निवेशकों की खरीदारी सामने आई, जो लंबे समय से सही मौके की तलाश में थे। फिजिकल मार्केट में बढ़ती मांग ने कीमतों को सहारा दिया और बाजार में फिर से तेजी दिखाई दी।

देश के प्रमुख शहरों में चांदी का भाव (1 किलोग्राम)

शहर चांदी का भाव (₹)
दिल्ली 3,20,000
मुंबई 3,20,000
अहमदाबाद 3,20,000
चेन्नई 3,20,000
कोलकाता 3,20,000
हैदराबाद 3,20,000
जयपुर 3,20,000
भोपाल 3,20,000
लखनऊ 3,20,000
चंडीगढ़ 3,20,000

ग्लोबल फैक्टर्स (Global Factors)

अमेरिका में फेड का अगला चेयरमैन केविन वॉर्श बनने से डॉलर मजबूत हुआ है। वहीं, ईरान से संभावित समझौते की खबरों ने भू-राजनीतिक तनाव को कम किया। इससे कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव पड़ा और कीमती धातुओं की चाल पर असर पड़ा। USD/INR करीब 90.26 पर पहुंचने से रुपया मजबूत हुआ है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मजबूत रुपया घरेलू बाजार में चांदी की तेजी को कुछ समय के लिए सीमित कर सकता है।

दिल्ली में पिछले 10 दिनों में चांदी के भाव (जनवरी-फरवरी 2026)

दिनांक 10 ग्राम (₹) 100 ग्राम (₹) 1 किलोग्राम (₹)
04 फ़रवरी 2026 3,200 32,000 3,20,000
03 फ़रवरी 2026 2,800 28,000 2,80,000
02 फ़रवरी 2026 3,000 30,000 3,00,000
01 फ़रवरी 2026 3,500 35,000 3,50,000
31 जनवरी 2026 3,500 35,000 3,50,000
30 जनवरी 2026 3,950 39,500 3,95,000
29 जनवरी 2026 4,100 41,000 4,10,000
28 जनवरी 2026 3,800 38,000 3,80,000
27 जनवरी 2026 3,700 37,000 3,70,000
26 जनवरी 2026 3,600 36,000 3,60,000

आगे की रणनीति (Further Strategy)

देश के बड़े शहरों में चांदी के रेट लगभग समान रहे। स्थानीय टैक्स, ज्वैलर्स के मार्जिन और लॉजिस्टिक खर्च के कारण मामूली अंतर ही दिखाई दिया। आगमंट के अनुसार, चांदी अब लगभग 72-87 डॉलर प्रति औंस यानी 2.25 लाख से 2.70 लाख रुपये प्रति किलो के दायरे में कंसॉलिडेट कर सकती है। निवेशक इस रेंज में गिरावट पर खरीदारी और तेजी पर मुनाफावसूली कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।