नयी दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) कारोबारियों के सौदों का आकार कम करने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 540 रुपये की गिरावट के साथ 94,101 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में चांदी के मार्च महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 540 रुपये यानी 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 94,101 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 6,145 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
भाषा निहारिका
निहारिका