एसजेवीएल का सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत घटा

Ads

एसजेवीएल का सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत घटा

  •  
  • Publish Date - November 12, 2021 / 06:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

नयी दिल्ली, 12 नवंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) का एकीकृत शुद्ध लाभ जुलाई-सितंबर की तिमाही में 22 प्रतिशत घटकर 404.72 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 524.25 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 925.56 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 890.12 करोड़ रुपये थी।

भाषा अजय

अजय पाण्डेय

पाण्डेय