सुस्त मांग से निकेल वाायदा कीमतों में गिरावट

Ads

सुस्त मांग से निकेल वाायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - December 1, 2020 / 12:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

नयी दिल्ली, एक दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को निकेल की कीमत 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,202.80 रुपये प्रति किग्रा रह गई।

एमसीएक्स में निकेल के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 3.90 रुपये अथवा 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,202.80 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 1,778 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों की गिरावट दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश