सॉफ्टवेयर कंपनी सर्विसनाउ ने कुलमीत बावा को प्रबंध निदेशक, समूह उपाध्यक्ष नियुक्त किया

सॉफ्टवेयर कंपनी सर्विसनाउ ने कुलमीत बावा को प्रबंध निदेशक, समूह उपाध्यक्ष नियुक्त किया

सॉफ्टवेयर कंपनी सर्विसनाउ ने कुलमीत बावा को प्रबंध निदेशक, समूह उपाध्यक्ष नियुक्त किया
Modified Date: April 2, 2026 / 09:10 pm IST
Published Date: April 2, 2026 9:10 pm IST

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी सर्विसनाउ ने कुलमीत बावा को भारत और दक्षेस (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन) देशों में परिचालन के लिए प्रबंध निदेशक और समूह उपाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि बावा छह अप्रैल, 2026 को अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

वह इस पद पर गणेश लक्ष्मीनारायणन का स्थान लेंगे, जो टाटा कम्युनिकेशंस से जुड़ गए हैं। लक्ष्मीनारायणन जनवरी 2025 में भारत और दक्षेस क्षेत्र के प्रमुख के रूप में कंपनी का हिस्सा बने थे।

सर्विसनाउ ने कहा कि बावा अपनी नई भूमिका में वृद्धि को गति देने, ग्राहक संबंधों को मजबूत करने और पूरे क्षेत्र में डिजिटल बदलाव में कंपनी के नेतृत्व को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

उन्होंने हाल में एसएपी कंपनी में वैश्विक मुख्य राजस्व अधिकारी के रूप में कार्य किया। इससे पहले, उन्होंने एसएपी इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक और एडोब में दक्षिण एशिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पदों पर कार्य किया था।

बावा, सर्विसनाउ के एशिया प्रशांत (एपीएसी) के अध्यक्ष एड्रियन जॉन्स्टन को रिपोर्ट करेंगे।

भाषा

रमण प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में