ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

Ads

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - June 9, 2021 / 10:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोयाबीन की कीमत चार रुपये की तेजी के साथ 7,221 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत चार रुपये अथवा 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,221 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 24,320 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार की मांग बढ़ने के बाद सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से मुख्यत: सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश