विदेशों में तेजी से सोयाबीन, मूंगफली तेल तिलहन, बिनौला, सीपीओ और पामोलिन तेल कीमतों में सुधार

Ads

विदेशों में तेजी से सोयाबीन, मूंगफली तेल तिलहन, बिनौला, सीपीओ और पामोलिन तेल कीमतों में सुधार

  •  
  • Publish Date - February 19, 2022 / 06:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

नयी दिल्ली, 19 फरवरी (भाषा) विदेशी बाजारों में तेजी के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को मूंगफली और सोयाबीन तेल तिलहन, बिनौला, सीपीओ, पामोलीन तेल की कीमतों में सुधार का रुख रहा। वहीं सरसों के नये फसल की मंडियों में आवक बढ़ने से सरसों तेल तिलहन के भाव गिरावट के साथ बंद हुए।

बाजार सूत्रों ने बताया कि कल रात को शिकॉगो एक्सचेंज एक प्रतिशत मजबूत बंद हुआ था जबकि खबर लिखे जाने तक इसमें 0.1 प्रतिशत की बढ़त थी।

सूत्रों ने कहा कि विदेशी बाजारों में तेजी के बावजूद मंडियों में सरसों के नये फसल की आवक बढ़ने से सरसों तेल तिलहन के भाव में नरमी रही। उन्होंने कहा कि हल्के तेलों में सोयाबीन और बिनौला तेल से जिस सरसों तेल का भाव 25-30 रुपये किलो अधिक रहा करता था उसके, नये फसल की आवक बढ़ने के बाद 15-20 दिन में इन हल्के तेलों के मुकाबले 5-7 रुपये किलो सस्ता हो जाने का अनुमान है।

उसने कहा कि सरकार को खाद्य तेलों के आयात को कम करने के साथ तेल तिलहन के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर जोर देना चाहिए।

तेलों का राजा मूंगफली तेल, हल्के तेलों में सोयाबीन और बिनौला तेल से सस्ता हो गया है।

बाकी तेल तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन – 8275-8300 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली – 6,125 – 6,220 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 13,550 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2185 – 2,370 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 16,580 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2445-2490 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2645-2740 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी – 16,700-18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,550 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,300 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,180।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,600 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,400 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 14,000 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,800 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 7050-7100।

सोयाबीन लूज 6800-6965 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये।

भाषा राजेश राजेश पाण्डेय

पाण्डेय