नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) कांडला बंदरगाह पर आपूर्ति की कमी के बीच मांग होने के कारण देश के तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सोयाबीन डीगम तेल के दाम में सुधार आया जबकि बंदरगाहों पर पैसों की तंगी से जूझ रहे पुनर्विक्रेताओं (री-सेलर) द्वारा लागत से कम दाम पर बिकवाली के कारण सोयाबीन रिफाइंड (सोयाबीन दिल्ली और इंदौर तेल) के दाम में गिरावट रही।
बड़ी तेल मिलों द्वारा सरसों के दाम कम लगाने और आवक बढ़ा-चढ़ा कर बताने की वजह से सरसों तेल-तिलहन के दाम में भी गिरावट देखी गई। सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल तथा बिनौला तेल के दाम स्थिर बने रहे।
मलेशिया एक्सचेंज में दोपहर 3.30 बजे गिरावट थी और फिलहाल यहां सुधार है। शिकॉगो एक्सचेंज में भी सुधार है।
बाजार सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन डीगम तेल की आपूर्ति कम है और देश में इस नरम तेल की मांग बढी है। इस आपूर्ति की कमी की वजह से सोयाबीन डीगम तेल के दाम में सुधार है। जबकि पुनर्विक्रेताओं द्वारा अपने पहले के सौदों को लागत से कम दाम पर बेचने की वजह से सोयाबीन दिल्ली एवं सोयाबीन इंदौर जैसे रिफाइंड सोयाबीन तेल के दाम में गिरावट आई।
सामान्य एवं सुस्त कामकाज की वजह से मूंगफली तेल-तिलहन, सीपीओ एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम स्थिर रहे।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन – 6,900-6,925 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 7,300-7,775 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,650 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,785-3,085 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 14,625 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,425-2,525 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,425-2,570 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,725 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 16,125 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,725 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,450 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,675 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,625 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 5,775-5,825 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 5,450-5,525 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय