निर्वाचन आयोग ने उप्र से वाहनों में अर्द्धसैनिक बल कर्मियों को बंगाल भेजने के दावे का खंडन किया

Ads

निर्वाचन आयोग ने उप्र से वाहनों में अर्द्धसैनिक बल कर्मियों को बंगाल भेजने के दावे का खंडन किया

  •  
  • Publish Date - April 6, 2026 / 10:34 PM IST,
    Updated On - April 6, 2026 / 10:34 PM IST

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) निर्वाचन आयोग (ईसी) के अधिकारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस दावे को खारिज कर दिया कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश से सीआरपीएफ कर्मियों से भरे 200 वाहन चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल भेजे गए हैं।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का मकसद पश्चिम बंगाल में भयमुक्त, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘केंद्रीय बलों की तैनाती स्थापित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार निष्पक्ष तरीके से की जा रही है।’’

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कथित तौर पर दावा किया कि उत्तर प्रदेश से 200 वाहनों में सीआरपीएफ कर्मी पश्चिम बंगाल लाये गये हैं।

उन्होंने कथित तौर पर कहा, ‘‘…यह 15-25 दिन का खेल है। उसके बाद उन्हें असली खेल समझ आएगा…।’’

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे।

बनर्जी अक्सर निर्वाचन आयोग पर भाजपा के मुखौटा संगठन के रूप में काम करने और उसकी बात मानने का आरोप लगाती रही हैं।

राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण ने तृणमूल और निर्वाचन आयोग के बीच टकराव को और बढ़ा दिया है।

भाषा राजकुमार दिलीप

दिलीप