ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

Ads

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - October 12, 2020 / 11:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोयाबीन की कीमत 54 रुपये की तेजी के साथ 4,147 रुपये प्रति क्विन्टल हो गयी।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 54 रुपये अथवा 1.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,147 रुपये प्रति क्विन्टल हो गयी जिसमें 82,390 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार की मांग बढ़ने के कारण सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से मुख्यत: वायदा कारोबार में सोयाबीन की कीमतों में तेजी दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

ताजा खबर