कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: January 7, 2021 1:35 pm IST

नयी दिल्ली, सात जनवरी (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोयाबीन का दाम 55 रुपये की गिरावट के साथ 4,613 रुपये प्रति क्विन्टल रह गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में जनवरी माह में डिलीवरी के लिये सोयाबीन वायदा अनुबंध का भाव 55 रुपये यानी 1.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,613 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। इस अनुबंध में 71,045 लॉट के लिये सौदे किये गये।

इसी प्रकार, सोयाबीन के फरवरी माह में डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 43 रुपये यानी 0.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,633 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। इस अनुबंध में 1,75,505 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार सूत्रों का कहना है कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार को कम करने से वायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में