BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

स्पेन का सबमर समूह मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग में 2 अरब डॉलर का निवेश करेगा

स्पेन का सबमर समूह मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग में 2 अरब डॉलर का निवेश करेगा

स्पेन का सबमर समूह मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग में 2 अरब डॉलर का निवेश करेगा
Bhasha
Published: 13 Jul 2026 | 1:57 pmModified: 13 Jul 2026 | 1:57 pm

भोपाल, 13 जुलाई (भाषा) स्पेन के सबमर समूह ने सोमवार को यहां मध्यप्रदेश के सेमीकंडक्टर उद्योग में दो अरब डॉलर (19,000 करोड़ रुपये) के निवेश की घोषणा की। इससे प्रत्यक्ष रोजगार के करीब 5,000 अवसर सृजित होंगे। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने एक बयान में कहा, ‘‘ स्पेन के सबमर समूह ने एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: जीसीसी - डेटा सेंटर एंड सेमीकंडक्टर्स में सेमीकंडक्टर उद्योग में 2 अरब डॉलर (19,000 करोड़ रुपये) निवेश की घोषणा की।’’

उन्होंने कहा कि डेटा सेंटर परियोजना के लिए भूमि आवंटन का अनुरोध करने वाला एक ईमेल प्राप्त हुआ था, जिसके छह दिनों के भीतर अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में 15 एकड़ भूमि आवंटित कर दी गई।

इस घोषणा के दौरान बार्सिलोना स्थित सबमर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पैट्रिक स्मेट्स सहित कंपनी के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

भाषा ब्रजेन्द्र नरेश रमण

रमण

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: स्पेन का सबमर समूह मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग में 2 अरब डॉलर का निवेश करेगा

People also search for:investmentMPMP Investment
मारुति सुजुकी की सितंबर में कुल बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 2.36 लाख इकाई पर

मारुति सुजुकी की सितंबर में कुल बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 2.36 लाख इकाई पर

01 Oct 2026 | 2:15 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

01 Oct 2026 | 2:04 pm
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की सितंबर में वाहन बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 7.06 लाख इकाई

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की सितंबर में वाहन बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 7.06 लाख इकाई

01 Oct 2026 | 1:53 pm
अशोक लेलैंड की सितंबर में वाहन बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 24,409 इकाई

अशोक लेलैंड की सितंबर में वाहन बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 24,409 इकाई

01 Oct 2026 | 1:43 pm
रॉयल एनफील्ड की सितंबर में कुल बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 1,33,958 इकाई

रॉयल एनफील्ड की सितंबर में कुल बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 1,33,958 इकाई

01 Oct 2026 | 1:24 pm
जापान के केंद्रीय बैंक के सर्वेक्षण में कारोबारी धारणा लगातार छठी तिमाही में सुधरी

जापान के केंद्रीय बैंक के सर्वेक्षण में कारोबारी धारणा लगातार छठी तिमाही में सुधरी

01 Oct 2026 | 1:04 pm
बजाज ऑटो की सितंबर में कुल बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 5,38,443 इकाई

बजाज ऑटो की सितंबर में कुल बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 5,38,443 इकाई

01 Oct 2026 | 12:46 pm
भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि सितंबर में सात महीने के उच्च स्तर पर

भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि सितंबर में सात महीने के उच्च स्तर पर

01 Oct 2026 | 12:26 pm