हाजिर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - May 27, 2021 / 02:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) हाजिर मांग में तेजी आने के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 192 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये एल्युमीनियम का भाव 1.50 रुपये यानी 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 192 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 2,061 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के कारण व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश