हाजिर मांग से एल्युमीनियम वाायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से एल्युमीनियम वाायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से एल्युमीनियम वाायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: November 11, 2021 5:22 pm IST

नयी दिल्ली, 11 नवंबर (भाषा) हाजिर बाजार में तेजी के रुख के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को एल्युमीनियम की कीमत 2.26 प्रतिशत बढ़कर 210.65 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में नवंबर माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये एल्युमीनियम का भाव 4.65 रुपये यानी 2.26 प्रतिशत बढ़कर 210.65 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 2,984 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग के कारण व्यापारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में