हाजिर मांग से तांबा वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग से तांबा वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - May 10, 2021 / 10:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) हाजिर मांग में तेजी आने के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को तांबा की कीमत 2.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 808.40 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव 21.15 रुपये यानी 2.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 808.40 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 5,382 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने तांबा वायदा कीमतों में तेजी आने का श्रेय हाजिर मांग में तेजी की वजह से कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार बढ़ाने को दिया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश