शेयर बाजार ने बनाया नया रिकार्ड, सेंसेक्स 37,336 और निफ्टी 11,278 पर बंद

Ads

शेयर बाजार ने बनाया नया रिकार्ड, सेंसेक्स 37,336 और निफ्टी 11,278 पर बंद

  •  
  • Publish Date - July 27, 2018 / 10:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

मुंबई। वैश्विक बाजार के लगातार मिल रहे मजबूत रुख के चलते भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को नई उंचाई पर बंद हुए। सेंसेक्स आज 352.21 अंक अर्थात 0.95% बढ़कर 37,336.85 पर और निफ्टी 111.05 अंक यानि 0.99% बढ़कर 11,278.35 पर बंद हुआ। हालांकि कारोबार के दौरान सैंसेक्स 37368 पर और निफ्टी 11282 के उच्चस्तर पर पहुंच गया था

कारोबार के दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त नजर आई। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में 0.95% और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.88% की बढ़त रही। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.83% तक ढ़कर बंद हुआ

कारोबारी सत्र के दौरान आज बैंक, फार्मा, ऑटो, मेटल शेयरों में बढ़त रही। बैंक निफ्टी इंडेक्स 210 अंक बढ़कर 27634 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी ऑटो में 0.97%, निफ्टी मेटल में 1.93%, निफ्टी फार्मा में 0.49%, निफ्टी आईटी में 0.34% की बढ़त रही।

यह भी पढ़ें : केरल की कॉलेज छात्रा के मछली बेचने की कहानी सोशल मीडिया पर ट्रोल, राज्य सरकार ने लिया एक्शन

शेयर मार्केट के जानकारों की मानें तो बड़ी कंपनियों के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के बेहतर प्रदर्शन और फिर रुपए के मजबूत होने के कारण बाजार नई ऊंचाई पर पहुंचा हैं। साथ ही, जीएसटी दरों में कटौती से उपभोग बढ़ने की संभावना और बेहतर मानसून की वजह से भी निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

टॉप गेनर्स शेयर्स में आज आईटीसी, टाटा मोटर्स, टाइटन, हिंडाल्को, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज ऑटो रहे जबकि टॉप लूजर्स में डॉ रेड्डी लैब्स, अदानी पोर्ट्स, कोल इंडिया, टीसीएस, पावर ग्रिड, मारुति सुजुकी के शेयर्स रहे।

वेब डेस्क, IBC24