बढ़त लेकर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 318 अंक की उछाल

बढ़त लेकर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 318 अंक की उछाल

बढ़त लेकर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 318 अंक की उछाल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: November 19, 2018 12:05 pm IST

मुंबई। हफ्ते की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए अच्छी रही। सेंसेक्स और निफ्टी 0.75 फीसदी से ज्यादा उछाल लेकर बंद हुए। कारोबार के दौरान निफ्टी 10,775 तक पहुंचा था जबकि सेंसेक्स 35,800 के आगे निकला। निफ्टी 10,750 के ऊपर बंद हुआ है और सेंसेक्स भी 35,750 पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी रही।। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी चढ़कर बंद हुआ। जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़त रही। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है।

यह भी पढ़ें : बीजेपी के कमल दिवाली के जवाब में कमलनाथ की कार्यकर्ताओं से अपील, जलाएं बदलाव की बाती 

सेंसेक्स 318 अंक यानि 0.9 फीसदी की तेजी के साथ 35,775 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 81 अंक यानि 0.75 फीसदी की उछाल के साथ 10,763.5 के स्तर पर बंद हुआ।


लेखक के बारे में