मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी होकर 925 करोड़ रुपये पर पहुंची

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी होकर 925 करोड़ रुपये पर पहुंची

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी होकर 925 करोड़ रुपये पर पहुंची
Modified Date: July 26, 2026 / 06:56 pm IST
Published Date: July 26, 2026 6:56 pm IST

नयी दिल्ली, 26 जुलाई (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड की बिक्री बुकिंग वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में मजबूत आवास मांग के कारण दो गुना से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी की आवासीय इकाई में बिक्री बुकिंग वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 449 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी की ताजा निवेशक प्रस्तुति के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसने छह लाख वर्ग फुट क्षेत्र की बिक्री की और 13.6 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में नई परियोजनाएं शुरू कीं।

कंपनी ने ग्राहकों से 527 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त की और 957 घरों का कब्जा उन्हें सौंपा।

हाल ही में महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स ने बताया था कि वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 67 प्रतिशत बढ़कर 85.55 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 51.26 करोड़ रुपये था।

इस दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 977.54 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की समान तिमाही में 40.61 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमित कुमार सिन्हा ने कहा, ‘‘हमने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत मजबूत आधार के साथ की है और बिक्री में अच्छी वृद्धि तथा बेहतर लाभप्रदता दर्ज की है।’’

भाषा योगेश यासिर

योगेश


लेखक के बारे में