मजबूत हाजिर मांग से तांबा वायदा कीमतों में तेजी

Ads

मजबूत हाजिर मांग से तांबा वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - December 8, 2021 / 03:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर (भाषा) घरेलू हाजिर बाजार की मांग में तेजी आने के बीच वायदा बाजार में बुधवार को तांबा वायदा भाव 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 736.70 रुपये प्रति किलो हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में डिलीवरी होने वाले तांबा की कीमत 1.40 रुपये अथवा 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 736.70 रुपये प्रति किग्रा हो गयी जिसमें 5,246 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि तांबा वायदा कीमतों में तेजी आने का कारण हाजिर बाजार की मांग में तेजी आने के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाना था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश