सनटेक रियल्टी को मार्च तिमाही में 10 करोड़ रुपये का मुनाफा

Ads

सनटेक रियल्टी को मार्च तिमाही में 10 करोड़ रुपये का मुनाफा

  •  
  • Publish Date - June 30, 2021 / 08:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) मुंबई स्थित सनटेक रियल्टी ने बुधवार को बताया कि मार्च 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान उसका समेकित शुद्ध लाभ 10.4 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने इससे एक साल पहले की समान अवधि में 12.99 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था।

सनटेक रियल्टी ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल आय बढ़कर 194.67 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में 91.17 करोड़ रुपये थी।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय