BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

वेदांता के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश चंद्रन ने खुद को अलग किया

वेदांता के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश चंद्रन ने खुद को अलग किया

वेदांता के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश चंद्रन ने खुद को अलग किया
Bhasha
Published: 08 Sept 2025 | 1:26 pmModified: 08 Sept 2025 | 1:26 pm

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन ने सोमवार को वेदांता के खिलाफ दायर एक याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया।

इस याचिका में न्यायालय से अनुरोध किया गया था कि अमेरिकी शॉर्ट सेलर 'वायसराय रिसर्च' के आरोपों की जांच करने के लिए अधिकारियों को आदेश दिया जाए।

वायसराय रिसर्च ने आरोप लगाया था कि अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल का खनन समूह ''वित्तीय रूप से अस्थिर'' है और लेनदारों के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर रहा है।

न्यायमूर्ति चंद्रन के सुनवाई से अलग होने पर संज्ञान लेते हुए, भारत के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई और अतुल चंदुरकर की पीठ ने अधिवक्ता शक्ति भाटिया की याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी।

भाटिया ने अपनी याचिका में दावा किया है कि उन्होंने एमसीए21 फाइलिंग, सेबी के खुलासे और कंपनी रजिस्ट्रार के रिकॉर्ड की समीक्षा करके वायसराय रिपोर्ट के कुछ हिस्सों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि की है।

याचिका में कहा गया कि कुछ उच्च-मूल्य वाले लेनदेन में प्रतिपक्ष शामिल थे, जिन्हें न तो संबंधित पक्ष घोषित किया गया था और न ही अनिवार्य रूप से शेयरधारकों की मंजूरी ली गई।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: वेदांता के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश चंद्रन ने खुद को अलग किया

People also search for:courtCourt VedantaVedanta
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

01 Oct 2026 | 9:32 pm
न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

01 Oct 2026 | 9:26 pm