टाकेडा को डेंगू-रोधी टीका ‘क्यूडेंगा’ के लिए डीसीजीआई की मंजूरी मिली
टाकेडा को डेंगू-रोधी टीका 'क्यूडेंगा' के लिए डीसीजीआई की मंजूरी मिली
नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) टाकेडा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से डेंगू की रोकथाम के टीके ‘क्यूडेंगा’ के विपणन की मंजूरी मिल गई है।
जापान की प्रमुख जैव-औषधि कंपनी टाकेडा की इकाई ने सोमवार को बयान में कहा कि भारत में मंजूरी पाने वाला यह पहला डेंगू-रोधी टीका है। इसका उपयोग चार से 60 वर्ष आयु वर्ग के लोगों में डेंगू की रोकथाम के लिए किया जाएगा। यह टीका पहले डेंगू संक्रमण हुआ हो या नहीं, दोनों ही स्थिति में लगाया जा सकता है और इसके लिए टीकाकरण से पहले किसी जांच की आवश्यकता नहीं होगी।
टाकेडा के अंतरमहाद्वीपीय बाजार के प्रमुख महेंद्र नायक ने कहा, ‘‘ 2022 में बाजार में उतारे जाने के बाद से ‘क्यूडेंगा’ को 43 देशों में मंजूरी मिल चुकी है। दुनिया भर में इसकी 3.2 करोड़ से अधिक खुराक वितरित की जा चुकी हैं। भारत में मिली यह मंजूरी डेंगू की रोकथाम को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


