साइरस मिस्त्री को ‘सुप्रीम’ झटका, चेयरमैन पद की लड़ाई में टाटा को मिली जीत.. जताया आभार

Ads

साइरस मिस्त्री को 'सुप्रीम' झटका, चेयरमैन पद की लड़ाई में टाटा को मिली जीत.. जताया आभार

  •  
  • Publish Date - March 26, 2021 / 09:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

नई दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) टाटा समूह के मनद चेयरमैन रतन टाटा ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय के उस फैसले का स्वागत किया, जिसमें एनसीएलएटी द्वारा सायरस मिस्त्री को टाटा समूह का दोबारा कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने के आदेश को रद्द कर दिया गया।

पढ़ें- सात साल से पत्नी से जिस्मफरोशी करवा रहा था पति, मना…

उन्होंने इस फैसले को टाटा समूह की अखंडता और नैतिकता पर मुहर बताया और न्यायालय का आभार जताया। टाटा ने फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, ‘‘मैं उच्चतम न्यायालय के फैसले की सराहना करता हूं और मैं न्यायालय का आभारी हूं।’’

पढ़ें- बुंदेलखंड में ‘भारत बंद’ बेअसर, खुले रहे बाजार, लोग.

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘यह हार और जीत का विषय नहीं है। मेरी ईमानदारी और समूह के नैतिक आचरण पर लगातार हमले किए गए।

पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश में कई नेताओं से की…

फैसले ने टाटा समूह के मूल्यों और नैतिकता पर मुहर लगाई है, जो हमेशा से समूह के मार्गदर्शक सिद्धान्त रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि इस फैसले ने न्यायपालिका की निष्पक्षता को और मजबूत किया है।’’