टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का चौथी तिमाही का मुनाफा 31 प्रतिशत घटकर 5,878 करोड़ रुपये
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का चौथी तिमाही का मुनाफा 31 प्रतिशत घटकर 5,878 करोड़ रुपये
मुंबई, 14 मई (भाषा) टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 31.29 प्रतिशत घटकर 5,878 करोड़ रुपये रह गया।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान (जनवरी-मार्च) तिमाही में 8,556 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय सात प्रतिशत बढ़कर 1.05 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की इसी तिमाही में 98,377 करोड़ रुपये थी।
कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘ जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) का उत्पादन सामान्य होने और घरेलू बाजार में रिकॉर्ड बिक्री के कारण हालांकि तिमाही आधार पर प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इससे चौथी तिमाही में मुक्त नकदी प्रवाह (एफसीएफ) 11,400 करोड़ रुपये रहा।’’
बयान के अनुसार जेएलआर पर साइबर हमले, शुल्क, चीन लक्जरी कर, विपणन खर्च के दबाव और कच्चे माल की ऊंची कीमतों जैसे कई प्रतिकूल कारकों का समूचे वित्त वर्ष में कारोबार की लाभप्रदता पर असर पड़ा।
कंपनी ने कहा, ‘‘ जेएलआर की उत्पादन इकाइयों में रुकावट आने से मुक्त नकदी प्रवाह पर प्रतिकूल असर पड़ा जिससे एकीकृत शुद्ध कर्ज बढ़कर 30,700 करोड़ रुपये हो गया।’’
टीएमपीवी के मुख्य वित्तीय अधिकारी धीमन गुप्ता ने कहा, ‘‘ वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में सभी एकीकृत वित्तीय मानकों में उल्लेखनीय सुधार हुआ क्योंकि साइबर घटना के बाद जेएलआर का परिचालन सामान्य हुआ और घरेलू कारोबार ने सकारात्मक रुख बनाए रखा। भविष्य में हम नए उत्पादों की पेशकश और लागत नियंत्रण संबंधी उपायों के जरिए अपनी कारोबारी मजबूती को और बढ़ाने पर ध्यान देंगे। हालांकि, वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों और जिंस कीमतों पर अब भी नजर रखने की जरूरत है।’’
भाषा योगेश निहारिका
निहारिका
निहारिका
लेखक के बारे में
Web Title: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का चौथी तिमाही का मुनाफा 31 प्रतिशत घटकर 5,878 करोड़ रुपये
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›मारुति सुजुकी की सितंबर में कुल बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 2.36 लाख इकाई पर
01 Oct 2026 | 2:15 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pmहोंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की सितंबर में वाहन बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 7.06 लाख इकाई
01 Oct 2026 | 1:53 pmअशोक लेलैंड की सितंबर में वाहन बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 24,409 इकाई
01 Oct 2026 | 1:43 pmरॉयल एनफील्ड की सितंबर में कुल बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 1,33,958 इकाई
01 Oct 2026 | 1:24 pmजापान के केंद्रीय बैंक के सर्वेक्षण में कारोबारी धारणा लगातार छठी तिमाही में सुधरी
01 Oct 2026 | 1:04 pmबजाज ऑटो की सितंबर में कुल बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 5,38,443 इकाई
01 Oct 2026 | 12:46 pmभारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि सितंबर में सात महीने के उच्च स्तर पर
01 Oct 2026 | 12:26 pm