टाटा मोटर्स की अक्टूबर में कुल घरेलू बिक्री 5.89 प्रतिशत बढ़कर 82,954 इकाई
टाटा मोटर्स की अक्टूबर में कुल घरेलू बिक्री 5.89 प्रतिशत बढ़कर 82,954 इकाई
नयी दिल्ली, एक नवंबर (भाषा) देश की प्रमुख वाहन कंपनी टाटा मोटर्स की कुल बिक्री अक्टूबर में सालाना आधार पर 5.89 प्रतिशत बढ़कर 82,954 इकाई रही।
कंपनी की कुल घरेलू बिक्री 80,825 इकाई रही, जो अक्टूबर 2022 में 76,537 इकाई थी।
टाटा मोटर्स ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि अक्टूबर में यात्री वाहन (इलेक्ट्रिक वाहन समेत) खंड में घरेलू बिक्री सालाना आधार पर सात प्रतिशत बढ़कर 48,337 इकाई रही। अक्टूबर 2022 में यह 45,217 इकाई थी।
इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की कुल बिक्री (अंतरराष्ट्रीय बाजार समेत) अक्टूबर में सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर 5,465 इकाई रही, जो पिछले साल अक्टूबर में 4,277 इकाई रही।
इसकी कुल वाणिज्यिक वाहन बिक्री पिछले महीने चार प्रतिशत बढ़कर 34,317 इकाई हो गई, जो अक्टूबर 2022 में 32,912 इकाई थी।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


