टाटा के स्वामित्व वाली बिगबास्केट ने अमित नंदा को सीईओ नियुक्त किया
टाटा के स्वामित्व वाली बिगबास्केट ने अमित नंदा को सीईओ नियुक्त किया
नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) टाटा समूह के स्वामित्व वाली फटाफट सामान की आपूर्ति करने वाली कंपनी बिगबास्केट ने अमेज़न कंपनी के पूर्व निदेशक (सेलिंग पार्टनर सर्विसेज) अमित नंदा को अपना नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।
बिगबास्केट ने एक बयान में बताया कि कंपनी के सह-संस्थापक हरी मेनन की जगह अब नंदा यह जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि मेनन शीर्ष कार्यकारी पद से हटकर सलाहकार की भूमिका निभाएंगे। सह-संस्थापक विपुल पारिख और हरी मेनन दोनों ही कंपनी के निदेशक मंडल में बने रहेंगे तथा नेतृत्व टीम को मार्गदर्शन देते रहेंगे।
नंदा के पास ई-कॉमर्स, उपभोक्ता वस्तुओं और बैंकिंग क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव है।
वह इससे पहले अमेज़न इंडिया में निदेशक (सेलिंग पार्टनर सर्विसेज) के पद पर कार्यरत थे।
नंदा इस नयी जिम्मेदारी में बिगबास्केट की प्रतिस्पर्धी फटाफट सामान आपूर्ति बाजार की स्थिति को मजबूत करने और कारोबार में नवाचार को ढाल बनाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
टाटा डिजिटल के सीईओ एवं बिगबास्केट के चेयरमैन सजिथ शिवानंदन ने कहा कि नंदा की डिजिटल कॉमर्स और उपभोक्ता व्यवहार की गहरी समझ उन्हें इस भूमिका के लिए उपयुक्त बनाती है।
भाषा यासिर अजय
अजय

Facebook


