टाटा स्टारबक्स ने त्यौहारी मौसम से पहले पेश की ‘स्टारबक्स दिवाली ब्लेंड’ कॉफी

टाटा स्टारबक्स ने त्यौहारी मौसम से पहले पेश की ‘स्टारबक्स दिवाली ब्लेंड’ कॉफी

टाटा स्टारबक्स ने त्यौहारी मौसम से पहले पेश की ‘स्टारबक्स दिवाली ब्लेंड’  कॉफी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: October 2, 2020 4:22 pm IST

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर (भाषा) टाटा स्टारबक्स ने त्यौहारी मौसम से पहले भारतीय और चुनिंदा वैश्विक बाजारों के लिए विशेष ‘स्टारबक्स दिवाली ब्लेंड’ कॉफी शुक्रवार को पेश की।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस पूरे बीज वाली कॉफी को उसके तमिलनाडु और कर्नाटक के कॉफी बागानों से हाथ से चुना गया है।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन गुरनाने ने कहा कि यह वार्षिक पेशकश देश की समृद्ध सांस्कृतिक और कॉफी विरासत से प्रेरित है।

कंपनी ने कहा कि इसमें वालपरई, जुंबूर और सुंतिकोप्पा के बागानों से चुनी गयी कॉफी शामिल है।

भाषा

शरद महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में