टाटा स्टील का शुद्ध लाभ जुलाई-सितंबर तिमाही में कई गुना बढ़कर 12,547 करोड़ रुपये

Ads

टाटा स्टील का शुद्ध लाभ जुलाई-सितंबर तिमाही में कई गुना बढ़कर 12,547 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - November 11, 2021 / 07:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

नयी दिल्ली, 11 नवंबर (भाषा) घरेलू इस्पात कंपनी टाटा स्टील का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में कई गुना बढकर 12,547.70 करोड़ रुपये हो गया। आय में वृद्धि से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

टाटा स्टील ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 1,665.07 करोड़ रुपये था।

कंपनी की कुल आय तीस सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 60,553.63 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की इसी तिमाही के दौरान 39,157.79 करोड़ रुपये थी।

आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 47,135.28 करोड़ रुपये रहा, एक साल पहले की इसी अवधि में यह 37,000.28 करोड़ रुपये था।

टाटा स्टील विश्व की शीर्ष इस्पात कंपनियों में एक है और सालाना 3.3 करोड़ टन कच्चे इस्पात का उत्पादन करती है।

भाषा जतिन

पाण्डेय

पाण्डेय