जून में चाय उत्पादन 3.7 प्रतिशत घटकर 13.78 करोड़ किलोग्राम

Ads

जून में चाय उत्पादन 3.7 प्रतिशत घटकर 13.78 करोड़ किलोग्राम

  •  
  • Publish Date - July 29, 2023 / 09:11 PM IST,
    Updated On - July 29, 2023 / 09:11 PM IST

कोलकाता, 29 जुलाई (भाषा) इस साल जून में चाय उत्पादन सालाना आधार पर 3.7 प्रतिशत घटकर 13.78 करोड़ किलोग्राम रह गया है। जून 2022 में यह आंकड़ा 14.31 करोड़ किलोग्राम था।

चाय बोर्ड के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन महीने के दौरान उत्तर भारत में 10 करोड़ 97 लाख किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ, जबकि दक्षिण भारत में उत्पादन मात्रा दो करोड़ 81.5 लाख किलोग्राम थी।

उत्तर भारत में, असम में जून 2023 में छह करोड़ 35 लाख किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ, जबकि जून 2022 में यह आंकड़ा 51.6 लाख किलोग्राम था।

उत्तर भारत के अन्य प्रमुख उत्पादक राज्य पश्चिम बंगाल ने इस साल जून में चार करोड़ 26.4 लाख किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ।

भारतीय चाय संघ (आईटीए) के सूत्रों ने कहा कि उत्पादन मात्रा में गिरावट का कारण प्रतिकूल मौसम का होना और बागानों में कीटों के हमले का होना है।

भाषा राजेश राजेश पाण्डेय

पाण्डेय