टेक महिंद्रा का चौथी तिमाही का मुनाफा 27 प्रतिशत घटकर 1,179.8 करोड़ रुपये पर

टेक महिंद्रा का चौथी तिमाही का मुनाफा 27 प्रतिशत घटकर 1,179.8 करोड़ रुपये पर

टेक महिंद्रा का चौथी तिमाही का मुनाफा 27 प्रतिशत घटकर 1,179.8 करोड़ रुपये पर
Modified Date: April 27, 2023 / 04:52 pm IST
Published Date: April 27, 2023 4:52 pm IST

मुंबई, 27 अप्रैल (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी टेक महिंद्रा का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022-23 मार्च तिमाही में 27 प्रतिशत घटकर 1,179.8 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 1,637.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

टेक महिंद्रा का समाप्त पूरे वित्त वर्ष 2022-23 का शुद्ध लाभ 5,794.9 करोड़ रुपये से घटकर 5,137.6 करोड़ रुपये रह गया।

हालांकि, आलोच्य वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की कुल आय 12,436.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 14,023.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इस दौरान कंपनी का खर्च भी 10,567.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 12,493.8 करोड़ रुपये हो गया।

भाषा रिया अजय

अजय


लेखक के बारे में