BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

जून तिमाही में राजकोषीय घाटा पूरे वर्ष के लक्ष्य का 17.9 प्रतिशत रहा

जून तिमाही में राजकोषीय घाटा पूरे वर्ष के लक्ष्य का 17.9 प्रतिशत रहा

जून तिमाही में राजकोषीय घाटा पूरे वर्ष के लक्ष्य का 17.9 प्रतिशत रहा
Bhasha
Published: 31 Jul 2025 | 5:51 pmModified: 31 Jul 2025 | 5:51 pm

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा जून के अंत में पूरे वित्त वर्ष के लक्ष्य का 17.9 प्रतिशत रहा है। महालेखा नियंत्रक (सीजीए) द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

पिछले वित्त वर्ष के पहले तीन महीनों में यह 2024-25 के बजट अनुमान (बीई) का 8.4 प्रतिशत था।

मूल्य के हिसाब से राजकोषीय घाटा, या सरकार के खर्च और आमदनी के बीच का अंतर, चालू वित्त वर्ष (2025-26) की अप्रैल-जून अवधि में 2,80,732 करोड़ रुपये था।

केंद्र का अनुमान है कि 2025-26 के दौरान राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 4.4 प्रतिशत या 15.69 लाख करोड़ रुपये रहेगा।

सीजीए के अनुसार, जून, 2025 तक केंद्र का शुद्ध कर राजस्व 5.4 लाख करोड़ रुपये या 2025-26 के लिए कुल प्राप्तियों के बजट अनुमान का 19 प्रतिशत था। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में शुद्ध कर राजस्व उस वर्ष के बजट अनुमान का 21.3 प्रतिशत था।

मासिक लेखा आंकड़ों से पता चलता है कि पहली तिमाही के दौरान कुल व्यय 12.22 लाख करोड़ रुपये या बजट अनुमान का 24.1 प्रतिशत रहा। एक साल पहले इसी अवधि में यह बजट अनुमान का 20.1 प्रतिशत था।

भाषा अनुराग अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: जून तिमाही में राजकोषीय घाटा पूरे वर्ष के लक्ष्य का 17.9 प्रतिशत रहा

People also search for:DeficitFiscalfiscal deficit
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

01 Oct 2026 | 9:32 pm
न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

01 Oct 2026 | 9:26 pm
रेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर

रेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर

01 Oct 2026 | 9:24 pm