शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.81 लाख करोड़ रुपये घटा

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.81 लाख करोड़ रुपये घटा

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.81 लाख करोड़ रुपये घटा
Modified Date: March 8, 2026 / 12:35 pm IST
Published Date: March 8, 2026 12:35 pm IST

नयी दिल्ली, आठ मार्च (भाषा) पिछले सप्ताह शेयर बाजार में गिरावट के रुख के चलते देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ के संयुक्त बाजार मूल्यांकन में 2,81,581.53 करोड़ रुपये की कमी आई है। इसमें भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा।

पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 2,368.29 अंक यानी 2.91 प्रतिशत टूट गया। शीर्ष 10 की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस ही ऐसी कंपनियां रहीं, जिनके मूल्यांकन में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

आंकड़ों के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 53,952.96 करोड़ रुपये घटकर 10,55,567.27 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक के मूल्यांकन में 46,936.82 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 9,40,049.82 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 46,552.3 करोड़ रुपये घटकर 13,19,107.08 करोड़ रुपये रह गया।

लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के बाजार पूंजीकरण में 45,629.03 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 5,43,208.36 करोड़ रुपये रहा। बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 28,934.56 करोड़ रुपये घटकर 5,91,136.03 करोड़ रुपये पर आ गया।

इसके विपरीत, रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 14,750.39 करोड़ रुपये बढ़कर 19,01,583.05 करोड़ रुपये हो गया। इंफोसिस का मूल्यांकन भी 3,459.99 करोड़ रुपये चढ़कर 5,30,546.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बाजार पूंजीकरण के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में