शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे बढ़कर 82.40 पर पहुंचा

Ads

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे बढ़कर 82.40 पर पहुंचा

  •  
  • Publish Date - June 12, 2023 / 10:05 AM IST,
    Updated On - June 12, 2023 / 10:05 AM IST

मुंबई, 12 जून (भाषा) कच्चे तेल की कीमतों में नरमी तथा घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 82.40 के स्तर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.45 पर खुला, और फिर अपने पिछले बंद भाव से सात पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 82.40 पर पहुंच गया।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 82.47 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़कर 103.62 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.12 फीसदी गिरकर 73.95 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 308.97 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय