रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ 82.77 प्रति डॉलर पर

Ads

रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ 82.77 प्रति डॉलर पर

  •  
  • Publish Date - May 24, 2023 / 10:05 AM IST,
    Updated On - May 24, 2023 / 10:05 AM IST

मुंबई, 24 मई (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ 82.77 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि निवेशकों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मई में हुई बैठक के ब्योरे का इंतजार है। ऐसे में रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ 82.77 प्रति डॉलर पर खुला। मंगलवार को रुपया 82.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत के नुकसान से 103.46 पर आ गया।

ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.53 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा अजय

अजय

अजय