मुंबई, 28 अप्रैल (भाषा) रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 24 पैसे टूटकर 94.39 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और महीने के अंत में डॉलर की मांग में बढ़ोतरी से रुपये पर दबाव बना रहा। साथ ही सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर व्यापक रुझान भी देखने को मिला।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि ब्रेंट तेल की कीमत 109 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचने से भी निवेशकों का मनाबेल कमजोर हुआ है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.35 पर खुला। फिर और टूटकर शुरुआती कारोबार में 94.39 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 24 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.15 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 98.49 पर रहा।
घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 68.28 अंक या 0.09 प्रतिशत टूटकर 77,235.35 अंक पर जबकि निफ्टी 14.25 अंक या 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,029.25 अंक पर रहा ।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.99 प्रतिशत चढ़कर 109.30 डॉलर प्रति बैरल रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,151.48 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
भाषा निहारिका
निहारिका