शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे गिरकर 82.53 पर आया

Ads

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे गिरकर 82.53 पर आया

  •  
  • Publish Date - June 5, 2023 / 10:14 AM IST,
    Updated On - June 5, 2023 / 10:14 AM IST

मुंबई, पांच जून (भाषा) विदेश में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे गिरकर 82.53 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.47 पर खुला, और फिर पिछले बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे की गिरावट के साथ 82.53 पर आ गया।

रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 82.39 पर बंद हुआ था।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर सूचकांक में तेजी के कारण भारतीय रुपया कमजोर खुला।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत बढ़कर 104.10 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.17 फीसदी बढ़कर 77.02 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 658.88 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय