पश्चिम एशिया संकट गहराने से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,758.22 अंक टुटा
पश्चिम एशिया संकट गहराने से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,758.22 अंक टुटा
मुंबई, चार मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में संघर्ष बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण एशियाई बाजारों में गिरावट के रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई।
निवेशकों की धारणा प्रभावित होने के कारण 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,758.22 अंक या 2.19 प्रतिशत गिरकर 78,480.63 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 530.85 अंक या 2.13 प्रतिशत टूटकर 24,334.85 पर रहा।
सेंसेक्स के शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, इंटरग्लोब एविएशन, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर इंफोसिस, एचसीएल टेक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) बढ़त बनाने वाले शेयरों में शामिल थे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.87 प्रतिशत बढ़कर 82.11 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 3,295.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 8,593.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
होली के उपलक्ष्य में मंगलवार को शेयर बाजार बंद थे।
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय

Facebook


