BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

अदाणी समूह की तीन कंपनियां विश्व आर्थिक मंच की ‘क्लस्टर’ पहल में शामिल

अदाणी समूह की तीन कंपनियां विश्व आर्थिक मंच की ‘क्लस्टर’ पहल में शामिल

अदाणी समूह की तीन कंपनियां विश्व आर्थिक मंच की ‘क्लस्टर’ पहल में शामिल
Bhasha
Published: 30 Sept 2024 | 7:45 pmModified: 30 Sept 2024 | 7:45 pm

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) अदाणी समूह की तीन कंपनियां- अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) और अंबुजा सीमेंट्स, विश्व आर्थिक मंच की 'रूपांतरकारी औद्योगिक ‘क्लस्टर' पहल का हिस्सा बनी हैं और इससे अदाणी मुंदड़ा ‘क्लस्टर’ का निर्माण हुआ है।

अदाणी समूह ने सोमवार को एक बयान में कहा कि विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की इस पहल का उद्देश्य एक जगह पर स्थित कंपनियों के बीच सहयोग बढ़ाना और उनके दृष्टिकोण में सामंजस्य बिठाना है। इसके पीछे आर्थिक वृद्धि को रफ्तार देने, रोजगार सृजन और 2050 तक कार्बन उत्सर्जन खत्म करने का उद्देश्य है।

एपीएसईजेड के प्रबंध निदेशक और अंबुजा सीमेंट्स के निदेशक करण अदाणी ने कहा, 'डब्ल्यूईएफ पहल में शामिल होने से हस्ताक्षरकर्ताओं को वैश्विक उद्योग के साथियों, शोध संस्थानों, नीति निर्माताओं और विशेषज्ञों के साथ सहयोग करने का अवसर मिलेगा, ताकि कार्बन-मुक्ति की दिशा में अभिनव दृष्टिकोण अपनाए जा सकें।'

उन्होंने कहा, 'अदाणी मुंद्ड़ा क्लस्टर (संकुल) एक एकीकृत हरित हाइड्रोजन विनिर्माण केंद्र बनने की आकांक्षा रखता है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था में उत्सर्जन कटौती और ऊर्जा आयात पर देश की निर्भरता को कम करने में मदद करता है।'

डब्ल्यूईएफ की कार्यसमिति के सदस्य रॉबर्टो बोका ने कहा, 'हमें 23 औद्योगिक संकुलों के अपने अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भारत के पहले दो संकुलों में से एक के रूप में अदाणी मुंदड़ा संकुल का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। गुजरात की महत्वपूर्ण नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का इस्तेमाल कर यह संकुल दक्षिण एशिया में हरित हाइड्रोजन के अग्रणी केंद्र में से एक बनने की राह पर है।'

भाषा प्रेम प्रेम रमण

रमण

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: अदाणी समूह की तीन कंपनियां विश्व आर्थिक मंच की ‘क्लस्टर’ पहल में शामिल

People also search for:Adani WEF Initiative
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

01 Oct 2026 | 9:32 pm
न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

01 Oct 2026 | 9:26 pm
रेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर

रेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर

01 Oct 2026 | 9:24 pm