टाइटन का दूसरी तिमाही का मुनाफा 30 प्रतिशत बढ़कर 835 करोड़ रुपये पर

Ads

टाइटन का दूसरी तिमाही का मुनाफा 30 प्रतिशत बढ़कर 835 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - November 4, 2022 / 10:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) आभूषण एवं घड़ी कंपनी टाइटन लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ सितंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 30.26 प्रतिशत बढ़कर 835 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। त्योहारी बिक्री की वजह से कंपनी के मुनाफे में बढ़ोतरी हुई है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 641 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने तिमाही के दौरान उसकी कुल आय 22.2 प्रतिशत बढ़कर 9,224 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी की कुल आय 7,548 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 21 प्रतिशत बढ़कर 6,680 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,082 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भाषा अजय अजय पाण्डेय

पाण्डेय