Reported By: Tehseen Zaidi
,Private Pool Party in Raipur/Image Credit: File
Private Pool Party in Raipur: रायपुर: राजधानी रायपुर में एक बार फिर इंटरनेट मीडिया पर प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर प्रसारित हो रहा है। प्रसारित पोस्टर में 4,999 रुपए एंट्री फीस लेकर गोपनीय स्थान पर पूल पार्टी आयोजित करने का दावा किया गया है। इसमें खूबसूरत एक्ट्रेस और माडल्स के साथ इंटरेक्शन, सीमित मेहमानों की एंट्री और भुगतान के बाद ही पार्टी की लोकेशन बताने जैसी बातें लिखी गई हैं। पोस्टर सामने आने के बाद रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने इसकी जांच शुरू कर दी है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे पोस्टर में दावा किया गया है कि पार्टी में केवल सीमित संख्या में मेहमानों को प्रवेश मिलेगा और एंट्री फीस जमा करने के बाद आयोजन स्थल की जानकारी दी जाएगी।
हालांकि, पोस्टर में आयोजन स्थल और आयोजकों की स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रसारित पोस्टर की सत्यता और आयोजकों की पहचान की जांच की जा रही है। साइबर माध्यमों से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पोस्टर किस इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म और किन अकाउंट्स से प्रसारित किया गया। (Private Pool Party in Raipur) साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि प्रस्तावित आयोजन के लिए किसी प्रकार की वैधानिक अनुमति ली गई है या नहीं। इस कथित आयोजन को लेकर बजरंग दल ने आपत्ति जताई है संगठन का कहना है कि राजधानी में पहले भी इस तरह की पार्टियों के पोस्टर सामने आ चुके हैं और यदि इस प्रकार का आयोजन किया गया तो संगठन विरोध करेगा।
Private Pool Party in Raipur: बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से शहर का माहौल खराब हो सकता है और प्रशासन को समय रहते सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल पुलिस वायरल पोस्टर की प्रामाणिकता, आयोजकों की पहचान और पूरे मामले की जांच में जुटी है लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि पोस्टर वास्तविक आयोजन से जुड़ा है या केवल प्रचार के उद्देश्य से प्रसारित किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
इन्हें भी पढ़ें:-