टोरेंट ग्रुप ने डायग्नोस्टिक कारोबार में कदम रखा

Ads

टोरेंट ग्रुप ने डायग्नोस्टिक कारोबार में कदम रखा

  •  
  • Publish Date - February 24, 2026 / 06:29 PM IST,
    Updated On - February 24, 2026 / 06:29 PM IST

नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) गुजरात स्थित टोरेंट ग्रुप ने स्वास्थ्य जांच से जुड़े डायग्नोस्टिक क्षेत्र में कदम रखते हुए देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय संदर्भ प्रयोगशाला का संचालन शुरू किया है। समूह ने एक बयान में कहा कि नवी मुंबई में एक लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैली यह प्रयोगशाला स्वास्थ्य जांच की 15 विभिन्न शाखाओं और 3,500 से अधिक परीक्षण सेवाओं का समर्थन करती है। इनमें निवारक, नियमित और विशेष जांच शामिल हैं।

बयान के मुताबिक, टोरेंट ग्रुप ‘संदर्भ-केंद्रित मॉडल’ के जरिये डायग्नोस्टिक कारोबार का विस्तार करेगा। इस मॉडल में विभिन्न शहरों से नमूने इकट्ठा कर केंद्रीय प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे, जहां उन्नत और विशेष परीक्षण किए जाएंगे।

टॉरेंट ग्रुप के निदेशक वरुण मेहता ने कहा, “डायग्नोस्टिक क्षेत्र में प्रवेश करते हुए हमने दीर्घकालिक दृष्टिकोण अपनाया है और इसकी शुरुआत मजबूत वैज्ञानिक आधार से की है। राष्ट्रीय संदर्भ प्रयोगशाला के इर्द-गिर्द संगठन को स्थापित करने से हमें उद्योग में सबसे व्यापक परीक्षण सूची प्रदान करने के साथ सुदृढ़ कामकाजी ढांचा, सत्यापन प्रणाली और गुणवत्ता मानक तय करने में मदद मिलेगी।”

भाषा प्रेम निहारिका प्रेम अजय

अजय