तोशियुकी यानागिसावा होंगे होंडा कार्स इंडिया के नए अध्यक्ष एवं सीईओ

तोशियुकी यानागिसावा होंगे होंडा कार्स इंडिया के नए अध्यक्ष एवं सीईओ

तोशियुकी यानागिसावा होंगे होंडा कार्स इंडिया के नए अध्यक्ष एवं सीईओ
Modified Date: July 30, 2026 / 06:16 pm IST
Published Date: July 30, 2026 6:16 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) जापान की प्रमुख वाहन विनिर्माता होंडा मोटर कंपनी ने बुधवार को तोशियुकी यानागिसावा को अपनी भारतीय इकाई होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) का नया अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की।

कार कंपनी ने एक बयान में कहा कि यानागिसावा की नियुक्ति एक अक्टूबर, 2026 से प्रभावी होगी।

होंडा मोटर कंपनी ने बताया कि एचसीआईएल के मौजूदा अध्यक्ष एवं सीईओ ताकाशी नाकाजिमा भारत में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद एशियन होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड के क्षेत्रीय मुख्यालय जाएंगे।

कंपनी के अनुसार, होंडा के परिचालन कार्यकारी यानागिसावा फिलहाल इंडिया स्ट्रैटेजिक डेवलपमेंट ऑफिस का नेतृत्व कर रहे हैं। वह होंडा डिजिटल इनोवेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एचडीआईआई) के सीईओ भी हैं।

नए दायित्व में वह एचसीआईएल और एचडीआईआई दोनों का संयुक्त रूप से नेतृत्व करेंगे।

कंपनी ने कहा कि होंडा ने अपनी भविष्य की वृद्धि रणनीति के तहत उत्तर अमेरिका, जापान और भारत को प्राथमिकता वाले बाजारों के रूप में चिन्हित किया है।

भाषा

यासिर प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में